1. हिन्दी समाचार
  2. जम्मू & कश्मीर
  3. ऐतिहासिक लाल चौक पर शान से लहराया तिरंगा, कश्मीरियों में रहा जबरदस्त उत्साह

ऐतिहासिक लाल चौक पर शान से लहराया तिरंगा, कश्मीरियों में रहा जबरदस्त उत्साह

देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर करीब 32 साल बाद लाल चौक का नजारा देखने लायक रहा। आतंकी हमलों की आशंका से बेखौफ कश्मीर की जनता तिरंगा लहराते रहे। श्रीनगर का लाल चौक तिरंगों से पटा रहा। इसके अलावा कश्मीर के बाजारों में भी काफी रौनक देखने को मिली। तिरंगे के रंग में रंगे श्रीनगर में लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिला।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

श्रीनगरः देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर करीब 32 साल बाद लाल चौक का नजारा देखने लायक रहा। आतंकी हमलों की आशंका से बेखौफ कश्मीर के लोग तिरंगा लहराते रहे। लिहाजा श्रीनगर का लाल चौक तिरंगों से पटा रहा। इसके अलावा कश्मीर के बाजारों में भी काफी रौनक देखने को मिली। तिरंगे के रंग में रंगे श्रीनगर में लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिला। बक्शी स्टेडियम में भी गवर्नर मनोज सिन्हा ने झंडा फहराया, जहां स्वतंत्रता दिवस समारोह में कश्मीरी लोग बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए। जहां ऐसा पहली बार हुआ जब लोग लाइन लगकर स्टेडियम में गए। उनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। स्थानीय लोगों ने कहा कि धारा-370 हटने के बाद से कश्मीर की फिजा बदली हैं, जिसे वह अब महसूस कर रहे हैं।

आजादी के जश्न के मौके पर युवा जोश से तिरंगा लहराते नजर आए। इस जश्न के बीच राजनीति छोड़कर दोबारा प्रशासनिक सेवा जॉइन करने वाले शाह फैसल ने एक ट्वीट किया। बता दें कि 2009 के आईएएस टॉपर रहे शाह फैसल ने सर्विस छोड़कर पार्टी बनाई थी। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब कश्मीरी ईद की तरह 15 अगस्त को सेलिब्रेट कर रहे हैं। कश्मीर आज गर्व का अनुभव कर रहा है। इस बार कश्मीर में एक बदलाव और नजर आया। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर कश्मीर के कई इलाकों में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। जिस शोपियां में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजती थी, वहां लोग भारत माता की जय के नारे भी लगे।

श्रीनगर के लाल चौक की तस्वीर बदल गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीनगर के लाल चौक का घंटाघर तिरंगे रंग में जगमगा रहा है। श्रीनगर के लाल चौक से लेकर अनंतनाग, पुलवामा, किश्तवाड़, डोडा तक लोगों ने तिरंगा फहराया। दरअसल, जिस घाटी में स्वतंत्रता दिवस पर सन्नाटा होता था, वहां लोगों के हाथों में तिरंगा नजर आ रहा था।

सीनियर जर्नलिस्ट प्रताप राव की कलम से

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...