1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab Election 2022: कांग्रेस कर सकती है विधायको को नोमिनेट…

Punjab Election 2022: कांग्रेस कर सकती है विधायको को नोमिनेट…

कांग्रेस की केंद्रीय इलेक्शन कमेटी की मीटिंग में अहम फैसले लिए जाएंगे। दरअसल, कांग्रेस ने अभी तक 117 में से 86 टिकट की अनाउंसमेंट कर दी है। बाकी बची 31 सीटों की अनाउंसमेंट बाकी है। मीटिंग के दौरान लिए गए फैसले में 31 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट में कुछ बदलाव हुए है। काफी सारे नेताओं की टिकट कटने की आशंका है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: खुशी पाल

कांग्रेस में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े विवाद चल रहें है। दरअसल, कांग्रेस अभी तक 117 में से 86 टिकट अनाउंस कर चुकी है। बाकी बची 31 सीटों के दावेदारों का नाम घोषित करना बाकी है। इस वक्त सभी दावेदारों के बीच चिंता की लहर उठी हुई है। विधायकों में नोमिनेट होने का डर बैठा हुआ है।

केंद्रीय इलेक्शन कमेटी की मीटिंग

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अभी तक 117 में से 86 टिकट अनाउंस कर चुकी है। बाकी बची 31 सीटों की अनाउंसमेंट भी आज की मीटिंग में हो जाएगी। आपको बता दें कि कांग्रेस की केंद्रीय इलेक्शन कमेटी की आज मीटिंग होने वाली है। जिसकी अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी। इस मीटिंग में कई अहम मुद्दो पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जाएंगे। दरअसल, मीटिंग में विचार विर्मश करने के बाद कल कांग्रेस बाकी 31 कैंडिडेट्स की लिस्ट भी जारी कर देगी।

यह भी पढ़ें: BJP को लगा बड़ा झटका ! अब ये लीडर हो गया कांग्रेस में शामिल…

पार्टी के नेताओं के बीच हो रही अनबन

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मतभेद हो रहें है। दरअसल, इन मतभेद का कारण पंजाब में बचे कैंडिडेट्स की टिकट हैं। ये मतभेद कांग्रेस के बड़े नेता चीफ नवजोत सिद्धू, सीएम चरणजीत चन्नी और कैंपेन कमेटी चेयरमैन सुनील जाखड़ के बीच सामने आ रहे है।पार्टी के नेताओं के बीच चल रही अनबन के चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केसी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी और अजय माकन की एक सब कमेटी का आयोजन किया। इस कमेटी में इन टिकटों को लेकर चर्चा की जा चुकी है। जिसका अंतिम फैसला अब सोनिया गांधी पर छोड़ दिया गया है।

कांग्रेस ने की लिस्ट जारी

आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 4 विधायकों की टिकट को काटा जा चुकी है। दरअसल, 31 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट में कुछ बदलाव हुए है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में 12 विधायकों को नोमिनेट करने के आसार बने हुए है। नोमिनेट किए गए नेताओं के नाम पढ़ीए….

  1. फिरोजपुर देहाती से मौजूदा विधायक सत्कार कौर
  2. शुतराणा से निर्मल सिंह
  3. खेमकरण से सुखपाल भुल्लर
  4. अटारी से तरसेम डीसी

उत्तर प्रदेश में भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहे नेता….

  1. अदिति सिंह के पति अंगद सिंह
  2. गुरदासपुर के भोआ से विधायक जोगिंदरपाल

टिकट के दावेदार

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस में बटाला सीट को लेकर में चुनावी मैदाम में घमासान युद्ध चल रहा है। दरअसल, नवजोत सिद्धू बटाला से अश्वनी शेखड़ी को टिकट दिलाना चाहते हैं। वहीं, मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा खुद या अपने रिश्तेदार के लिए टिकट मांग रहे हैं। इसके अलावा बंगा सीट पर CM के प्रमुख सचिव हुसन लाल और कांग्रेसी तिरलोचन सिंह की नजर है।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसाल पूर्व सांसद मोहिंदर केपी को आदमपुर और भगवंत सच्चर को मजीठा से प्रत्याशी बदलकर टिकट देने पर भी फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा श्री हरगोबिंदपुर से विधायक बलविंदर लाडी को टिकट दी जा सकती है। आपको बता दें कि पहली लिस्ट में कांग्रेस ने उनकी टिकट काटकर मनदीप सिंह को दी थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...