1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab CM चन्नी ने किया पंजाब पुलिस को सम्मानित, गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Punjab CM चन्नी ने किया पंजाब पुलिस को सम्मानित, गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Punjab CM Channi felicitates Punjab Police, wishes him a Happy Republic Day... Punjab CM Charanjit singh channi ने जनता को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं...

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:खुशी पाल

जहां पूरा देश आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर लाल किले पर मौजूद होकर महोत्सव का आनंद ले रहे है। वहीं आज पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने भी जालंधर में 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। आपको बता दें कि ये पूरा कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक आयोजित किया गया।

73वें गणतंत्र दिवस महोत्सव

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर  CM चन्नी ने महोत्सव में परेड की निरीक्षण कर सलामी ली। इसके अलावा राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मोहाली में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया और देश को संबोधित करते हुए झंडा फहराया। वहीं, CM चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने अपने भाषण में  कहा कि ‘संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, न्याय, समानता, मानवीय गरिमा और एकता के मूल मूल्यों को याद रखना महत्वपूर्ण है, जो हमारे संविधान के आधार हैं। आइए हम इन मूल्यों को बनाए रखने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लें’

यह भी पढ़ें: आजम खान जेल से ही करेंगे पर्चा दाखिल, पढ़ें पूरी खबर..

 

पंजाब के पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित


गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब पुलिस के चार अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया। सीएम चन्नी ने राज्य पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों का एलान कर उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPMDS) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (PMMS) से सम्मानित किया जाएगा।

ADGP (कानून एवं व्यवस्था) नरेश कुमार और ADGP (inteligence) अमरदीप सिंह राय सहित दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) रैंक के अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया है।

सम्मानित किए अधिकारियों में से एक आईपीएस अधिकारी सुखचैन सिंह गिल,  दूसरा डीआईजी स्पेशल टास्क फोर्स संजीव कुमार रामपाल और चार पीपीएस अधिकारी, जिनमें कमांडेंट पीआरटीसी जहांखेला हरप्रीत सिंह मंडेर, एसपी इन्वेस्टिगेशन होशियारपुर रविंदर पाल सिंह, एसीपी हेडक्वार्टर जालंधर सुभाष चंद्र अरोड़ा और उपाधीक्षक (सुरक्षा) जिला जेल रूपनगर, उन 15 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...