1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. राहुल की भारत जोड़ो यात्रा-2 की तैयारी, यूपी में राहुल-अखिलेश फिर दिखेंगे साथ

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा-2 की तैयारी, यूपी में राहुल-अखिलेश फिर दिखेंगे साथ

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा-2 उत्तर प्रदेश में जल्द शुरू होने वाली है। 80 लोकसभा वाले इस प्रदेश में राहुल की 20 से 25 दिन यात्रा निकालने की तैयारी है। यात्रा में, प्रियंका गांधी के अलावा उनके साथ विपक्ष के बड़े चेहरे अखिलेश यादव, जयंत चौधरी और तेजस्वी यादव भी नजर आ सकते हैं। यात्रा में ज्यादातर फोकस पश्चिमी यूपी पर रहेगा। इसके जरिए कांग्रेस लोकसभा की 27 सीटों को साधने की कोशिश करेगी। हालांकि भारत जोड़ो-2 यात्रा का रुट अभी साफ़ नहीं हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

लखनऊः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा-2 उत्तर प्रदेश में जल्द शुरू होने वाली है। 80 लोकसभा वाले इस प्रदेश में राहुल की 20 से 25 दिन यात्रा निकालने की तैयारी  है। यात्रा में, प्रियंका गांधी के अलावा उनके साथ विपक्ष के बड़े चेहरे अखिलेश यादव, जयंत चौधरी और तेजस्वी यादव भी नजर आ सकते हैं। यात्रा में ज्यादातर फोकस पश्चिमी यूपी पर रहेगा। इसके जरिए कांग्रेस लोकसभा की 27 सीटों को साधने की कोशिश करेगी। हालांकि भारत जोड़ो-2 यात्रा का रुट अभी साफ़ नहीं हैं लेकिन माना जा रहा है कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, देवबंद, बागपत, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़ के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया, महाराजगंज, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ कुशीनगर जैसे जिलों को कवर कर सकती है। यही नहीं, कांग्रेस का एक टारगेट यह भी है कि यूपी में जहां पार्टी खुद मजबूत स्थिति में नहीं है। वहां गठबंधन के सहयोगी दलों का फायदा करके भाजपा को नुकसान पहुंचाया जाए।  दरअसल, राहुल 15 अगस्त से भारत जोड़ो यात्रा का पार्ट-2 निकालने की तैयारी कर रहे हैं।

पिछले चुनाव में गठबंधन हुआ फेल

यूपी में 2017 के लोकसभा चुनाव में ‘यूपी को ये साथ पसंद है’ टैगलाइन के साथ राहुल-अखिलेश यानी कांग्रेस और सपा ने गठबंधन किया था। हालांकि, जनता ने इस टैगलाइन को नकार दिया था। प्रदेश की 403 सीटों में सपा महज 47 और कांग्रेस 7 पर सिमट गई थी। हालांकि, अब 2024 के लोकसभा में राहुल और अखिलेश की जोड़ी फिर नजर आनी तय है। राहुल की पहली भारत जोड़ो यात्रा के लिए भी जयंत और अखिलेश को निमंत्रण गया था। हालांकि, दोनों नेता शामिल नहीं हुए थे। लेकिन, पीडीए गठबंधन बनने के बाद अब तस्वीर बदल चुकी है। ऐसे में अखिलेश के साथ ही जयंत और तेजस्वी का शामिल होना भी लगभग तय माना जा रहा है।

यूपी को ज्यादा वक्त देने की तैयारी

भारत जोड़ो यात्रा के पहले  फेज में राहुल ने करीब 4 हजार किमी का सफर तय किया था। शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई। लेकिन, 136 दिन की राहुल की इस यात्रा में यूपी की हिस्सेदारी महज 2-3 दिन की रही। राहुल 120 किलोमीटर पैदल चले। गाजियाबाद से प्रवेश करते हुए शामली, बागपत होते हुए हरियाणा चले गए। तब सवाल उठे थे कि आखिर इतने बड़े यूपी में 2 दिन ही क्यों? कांग्रेस नेताओं ने जवाब दिया था कि इसकी कसर अगली भारत जोड़ो यात्रा-2 में पूरी की जाएगी। यही वजह है कि सेकेंड फेज में कांग्रेस यूपी को सबसे ज्यादा वक्त देने की तैयारी में है। यूपी में इस बार प्रियंका गांधी यात्रा से ज्यादा जनसभाओं पर जोर देंगी। बहराल सभी दल पॉलिटिकल हथियार के रूप में राष्ट्रवाद के मुद्दे पर अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं। अब देखना यह होगा कि  किसके राष्ट्रवाद से जनता ज्यादा प्रभावित होती है?  इसका पता तो 2024 के लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद ही चल पाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट यूपी की बात

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...