1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार, 18 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व 4 राज्यमंत्री शामिल

मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार, 18 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व 4 राज्यमंत्री शामिल

मध्य प्रदेश में काफी लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार हो गया। आज कुल मिलाकर 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसके अलावा 2 उप मुख्यमंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में 30 मंत्री हो गए हैं। अगर सीएम को मिलाया जाए तो अब प्रदेश के मंत्रिमंडल की संख्या 31 हो गई है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भोपालः मध्य प्रदेश में काफी लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के कैबिनेट का विस्तार हो गया है। आज कुल मिलाकर 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसके अलावा 2 उप मुख्यमंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में 30 मंत्री हो गए हैं। अगर सीएम को मिलाया जाए तो अब प्रदेश के मंत्रिमंडल की संख्या 31 हो गई है। आज हुए कैबिनेट विस्तार से पहले दो उपमुख्यमंत्री शपथ ले चुके हैं। इस विस्तार में 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों को शामिल किया गया है। राज्यपाल ने सभी विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट सौंपी थी। कार्यक्रम में बीजेपी के कई सीनियर नेता मौजूद थे।

आज हुए मंत्रिमंडल के विस्तार में सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदय प्रताप सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। दूसरी बार में कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग ने कैबिनट मंत्री की शपथ ली। नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शपथ ली। वहीं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रुप में कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लेखन पटेल और नारायण पवार ने शपथ ली। इसके अलावा राज्य मंत्री के रुप में राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और नरेन्द्र शिवाजी पटेल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

कुल मिलाकर 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार में सभी गुटों को साधने की कोशिश की गई है। दिल्ली से फाइनल हुए नामों में सिंधिया खेमे के तीन विधायकों को मंत्री बनाया गया है। सिंधिया खेमे के उन्हीं विधायकों को मंत्री बनाया गया जो शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में मंत्री थे। मंत्री बनने वाले सभी विधायकों को सीएम और राज्यपाल ने बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...