1. हिन्दी समाचार
  2. चुनाव 2024
  3. 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शंखनाद, चार चरणों में होगी वोटिंग, 3 दिसंबर को मतगणना

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शंखनाद, चार चरणों में होगी वोटिंग, 3 दिसंबर को मतगणना

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों का ऐलान किया। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में आज चुनाव तारीखों हो गया है। जहां मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में इस बार भी एक चरण में चुनाव होंगे तो वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों का ऐलान किया। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में आज चुनाव तारीखों हो गया है। जहां मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में इस बार भी एक चरण में चुनाव होंगे तो वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि मिजोरम में सबसे पहले चुनाव करवाए जाएंगे। मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा, मध्य प्रदेश 7 नवंबर और छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी राज्यों के नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को आएंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

5 राज्यों की कुल 679 विधानसभा सीट

बता दें कि मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर 2023 में खत्म हो रहा है। बाकी राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो रहा है। इन 5 राज्यों में 679 विधानसभा सीटें हैं। इन राज्यों में 16.14 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं। इनमें से 8.2 करोड़ पुरुष और 7.8 करोड़ महिला वोटर हैं। वहीं 60.2 लाख ऐसे वोटर हैं, जो पहली बार वोट करेंगे। इस दौरान 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट का प्रकाशन

साथ ही सभी मतदान केंद्र 2 किमी से ज्यादा दूरी पर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे। 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा और 8,192 मतदान केंद्रों पर महिलाएं कमान संभालेंगी। इसी के साथ पांचों राज्यों में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें 23 तारीख तक संशोधन हो सकेगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...