1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Arvind Kejriwal ने कसा पंजाब के CM पर बड़ा तंज, कहा- इतिहास के पहले ऐसे मुख्यमंत्री जो बाथरूम में भी लोगों से मुलाकात करते है

Arvind Kejriwal ने कसा पंजाब के CM पर बड़ा तंज, कहा- इतिहास के पहले ऐसे मुख्यमंत्री जो बाथरूम में भी लोगों से मुलाकात करते है

Arvind Kejriwal took a dig at Punjab CM; अरविंद केजरीवाल की सीएम चन्नी पर बड़ा हमला। चुनावी रैली संबोधित करने के दौरान केजरीवाल ने बताया चन्नी को इतिहास का पहला ऐसा सीएम, जो बाथरुम में लोगों से करता है मुलाकात।

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार चन्नी सरकार पर हमलावर है। इसी बीच गुरुवार को एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने सीएम चन्नी पर बड़ा तंज कसा। केजरीवाल ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी दुनिया के इतिहास के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो बाथरूम में भी लोगों से मुलाकात करते हैं।

केजरीवाल का सीएम चन्नी पर तंज

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का टीवी में इंटरव्यू देख रहा था। वो कह रहे थे कि मैं 24 घंटे लोगों से मिलता हूं। मैं ड्राइंग रूम, हॉल, बाथरूम में लोगों से मिलता हूं। मुझे लगता है कि वह दुनिया के इतिहास में पहले ऐसे सीएम हैं जो बाथरूम में लोगों से मिलते हैं। आपको बता दें कि केजरीवाल ने ये बातें पंजाब में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को भारत की राजनीति के इतिहास की सबसे ड्रामेबाज और नौटंकीबाज करार दिया।

यह भी पढें: Uttar Pradesh चुनाव से पहले दूर हुए Akhileshऔर Shivpal के गिले-शिकवे, गठबंधन की बात तय

 

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस एक सर्कस में बदल गई है। दिल्ली सीएम ने दावा किया कि नवजोत सिंह सिद्धू के चन्नी के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता आपस में लड़ रहे हैं। मौजूदा कांग्रेस सरकार पंजाब के इतिहास में सबसे भ्रष्ट सरकार है।

यह भी पढें: Cancer से लड़ रही मां Kiran Kher के बारे में बताते हुए भावुक Sikandar Kher, कही ये बात

केजरीवाल का चन्नी सरकार पर सीधा हमला

केजरीवाल ने चन्नी पर सीधा हमला करते हुए दावा किया कि रेत माफिया पंजाब के मुख्यमंत्री की नाक के नीचे काम कर रहे हैं और उन्हें कट (पैसा) भी मिल रहा होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस का हर विधायक सरकार में अपने आखिरी दिनों में जितना हो सके उतना लूटने की कोशिश कर रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...