इस साल कोरोना माहमारी के कारण क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल गर्मियों के सीजन में दो महीने तक चलने वाले आईपीएल को इस साल कोरोना बीमारी के चलते टालना पड़ा है।
लेकिन अभी भी इसके आयोजन को लेकर कुछ उम्मीद दिखाई दे रही है। आपको बता दे की बीसीसीआई अब इस बात पर विचार कर रहा है की क्यों ना किसी और देश में आईपीएल का आयोजन करवा दिया जाए ?
इसी को लेकर मंथन जाती है और दो देशों के नाम निकल कर सामने आ रह है और है श्रीलंका और यूएई।
आपको बता दे कि बीसीसीआई इसी साल आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर आने वाले निर्णय का भी इंतज़ार कर रही है।
उसी के बाद आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। हो सकता है कि कोरोना के कारण यह वर्ल्ड कप निरस्त हो जाए तो ऐसे में भारत आईपीएल के आयोजन के बारे में सोच सकता है।
आपको बता दे कि फिलहाल जो भारत की कोरोना को लेकर जो स्थिति है उसे हिसाब से तो आईपीएल भारत में करवाना संभव नहीं है।