एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी महज 36 रन पर सिमट गई। भारत का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा न छू सका। ये भारत का अब तक का सबसे कम टेस्ट स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए महज 90 रनों की दरकार है।
मोहम्मद शमी रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। दरअसल, कमिंस की गेंद मोहम्मद शमी की कलाई में लगी और वह रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। ससे पहले टेस्ट क्रिकेट में इंडिया का न्यूनतम स्कोर 42 रन था।
मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 9 रन बनाए, जबकि विहारी 8 रन बनाने में कामयाब रहे। पुजारा, रहाणे और अश्विन खाता भी नहीं खोल पाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड ने सिर्फ 8 रन खर्च कर 5 विकेट लिए, जबकि कमिंस 21 रन देकर चार विकेट लेने में कामयाब रहे।
पिछली पारी में अर्धशतक लगाने वाले कोहली इस पारी में सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मात्र ९० रन चाहिए