1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत ने टेस्ट सीरीज किया आपने नाम, पहुंचा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में…

भारत ने टेस्ट सीरीज किया आपने नाम, पहुंचा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत ने टेस्ट सीरीज किया आपने नाम, पहुंचा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जे रहे अंतिम टेस्ट मैच को भारत तीसरे दिन ही पारी से अपने नाम कर लिया। भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज को 3-1 से आपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला। पहली पारी में मेहमान इंग्लैंच की टीम ने 205 रनों पर सिमट गई।

भारतीय टीम ने पहली पारी में 365 रनों का पारी खेली। इसमें सबसे महत्वपूर्ण योगदान ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर का रहा। आपको बता दें कि पंत ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा, तो वहीं निचले क्रम में सुंदर ने भी शानदार 96 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत टीम ने 365 रन बनाई।

इंग्लैंड दूसरी पारी में 135 रनों पर ही सिमट गई। पिच में घुमाव इतना जबरदस्त देखने को मिला कि इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय स्पिन के आगे घुटने टेंक दिए। अक्षर पटेल और अश्विन इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। अक्षर और अश्विन ने 5-5 विकेट अपने नाम किया। जिससे इंग्लैंड की पारी 135 रनों पर ही सिमट गई।

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है। भारतीय टीम ने इस मैच को एक पारी और 25 रनों से अपने नाम की। अक्षर पटेल की बात करें तो 3 मैचों में उन्होने 27 विकेट अपने नाम किया। वहीं अश्विन की बात करें तो उन्होने 4 मैचों में 32 विकेट अपने नाम किया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...