1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टी-ब्रेक तक भारत मजबूत स्थिति में, रहाणे का पचासा

टी-ब्रेक तक भारत मजबूत स्थिति में, रहाणे का पचासा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टी-ब्रेक तक भारत मजबूत स्थिति में, रहाणे का पचासा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला जा रहा है। आज दूसरे दिन के पहले सेशन खत्म होने तक भारत का स्कोर तीन विकेट पर 90 रहा। पैट कमिंस ने दोनों सेट बल्लेबाजों (शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी कराई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 36 रन पर 1 विकेट था।

दूसरे सेशन की समाप्ति के बाद अपनी पहली पारी में भारत ने 5 विकेट गंवाकर 189 रन बना लिए हैं। इस सत्र में भारत ने दो विकेट गंवाए। इस सत्र में भारत ने हनुमा विहारी (21) और ऋषभ पंत (29) के विकेट गंवाए। रहाणे 121 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

मेजबान टीम की पहली पारी के स्कोर 195 रनों की तुलना में भारत अभी भी 6 रन पीछे है।

लंच के बाद विहारी और रहाणे ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया लेकिन 116 के स्कोर पर नेथन लॉयन ने विहारी को अपनी जाव में फंसाकर पवेलियन जाने को मजबूर किया। विहारी ने 66 गेंदों का सामना कर दो चौकों की मदद से 21 रन बनाए।

इसके बाद कप्तान का साथ आए पंत ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। पंत और रहाणे ने पांचवें विकेट के लिए 87 गेंदों पर 57 रन जोड़े। पंत का विकेट 173 रन के स्कोर पर गिरा। उनका विकेट मिशेल स्टार्क ने लिया। पंत ने 40 गेंदों में 29 रन बनाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...