पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले ने टेस्ट सीरीज को लेकर कहा है कि अगर भारत पहला मैच जीतता है तो मैं भारतीय टीम का समर्थन दूंगा। दूसरी तरफ उन्होंने कहा है कि विराट का टेस्ट सीरीज न खेलना भारत के लिए मुश्किल खड़ी करेगा।
आपको बता दें कि विराट कोहली पहले टेस्ट के बाद भारत वापस लौट आएंगे। विराट जनवरी में पिता बनने वाले हैं जिस कारण से वो पहले टेस्ट के बाद वापस आ जाएंगे।
अनिल कुंबले ने कहा – ” अगर हम पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करके आगे हो जाते हैं तो भारत के पास पिछले आस्ट्रेलिया दौरे की उपलब्धि को दोहराने का बढ़िया मौका होगा। ”
वार्नर और स्मिथ की वापसी को कुंबले ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम बताया है। उन्होंने कहा – ” स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर टीम में वापसी कर रहे हैं और फिर विराट तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएगा तो यह निश्चित रूप से भारत के लिये बड़ा कारण बन जाएगी, लेकिन यह कहने के बावजूद, टीम में काफी काबिलियत मौजूद हैं, भले ही वो बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी। ”
कुंबले ने कहा – ” अगर हम गुलाबी गेंद के टेस्ट में जीत हासिल कर बढ़त हासिल कर लेते हैं, जिसमें आस्ट्रेलिया निश्चित रूप से मजबूत है और उन्होंने एडीलेड में जब भी गुलाबी गेंद से मैच खेले हैं तो काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ”
कुंबले ने आगे कहा – ” अगर भारत पहले टेस्ट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त हासिल कर लेता है तो मैं भारत का समर्थन करूंगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो विराट के बिना अगले तीन टेस्ट में यह काफी मुश्किल होगा। ”