ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि भारत के पास वनडे टीम में रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए कई बेहतरीन बल्लेबाज है।
फिंच ने कहा वह बेहतरीन खिलाड़ी है और हमारे खिलाफ काफी कामयाब भी रहा है। रोहित की चोट दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं लेकिन उसकी जगह जो भी लेगा, शायद मयंक जो खुद भी शानदार फार्म में है। उसकी जगह लेने के लिये भारत के पास मयंक के रूप में एक और बेहतरीन खिलाड़ी है।
फिंच आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में विराट कोहली के साथ खेले हैं। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने भारतीय कप्तान के खेल में कमजोरियों पर गौर किया।
उन्होंने इस पर कहा, ” उसमें बहुत कमजोरियां है ही नहीं। उसका रिकार्ड देखिये। हमें उसके विकेट की तलाश में रहना होगा। वह एक दिवसीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। ”
अपनी टीम को लेकर कहा कि हमारी टीम इस समय काफी संतुलत है। मैक्सवेल टी-20 क्रिकेटमें कमाल कर सकता है और उसकी गेंदबाजी में काफी सुधार आया है। स्टोइनिस ने भी अनुभव के साथ डैथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी सीख ली है।