1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. तीसरे टी-20 में भारत को मिला 187 रनों का लक्ष्य

तीसरे टी-20 में भारत को मिला 187 रनों का लक्ष्य

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तीसरे टी-20 में भारत को मिला 187 रनों का लक्ष्य

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। भारत को जीत के लिये 187 रन बनाने होंगे।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू वेड ने 53 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े।

ग्लेन मैक्सवेल ने भी 36 गेंदों पर आक्रामक अंदाज में बैटिंग करते हुए 54 रन ठोके। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़े। कप्तान एरोन फिंच बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। स्टीव स्मिथ ने 24, डी आर्शी शॉर्ट ने 7, मोइसेस हेनरिक्स ने नाबाद 5 और डैनियल शम्स ने नाबाद 4 रन बनाए।

भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 2, टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...