आज सुबह भारत के लिए खराब रही। शुरूआती पांच ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के पिछल्ले बल्लेबाजों को आउट कर भारतीय टीम को 244 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया।
पहले दिन भारतीय टीम ने 233 रन बनाये थे 6 विकेट के नुकसान पर। आज सुबह रिद्धिमान साहा और अश्विन बल्लेबाजी के लिए उतरे। पहले ओवर में ही अश्विन 15 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद साहा भी 9 रन के स्कोर पर दूसरे ओवर मिचेल स्टार्क का शिकार बने।
उमेश यादव भी 6 रन बनाने में ही कामयाब रहे, जबकि कमिंस ने मोहम्मद शमी को बाउंसर डालकर भारतीय पारी को समाप्त कर दिया। शमी ने खता भी नहीं खोला। भारत ने अपने आखिरी 6 विकेट सिर्फ 51 रन के अंदर ही गंवा दिए। भारत की तरफ से सिर्फ कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी की और 74 रनों की शानदार पारी खेली।
आस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट स्टार्क ने लिए, कमिंस ने तीन विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड, नाथन लॉयन के हिस्से एक-एक विकेट आया।