नई दिल्ली : भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। लेकिन रांची में खेले जाने वाले टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में उनका यह रिकॉर्ड कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल तोड़ सकते हैं। हालांकि इस रेस में भारत के टी20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी हैं लेकिन वे इन दोनों से थोड़ा पीछे हैं।
बता दें कि विराट कोहली को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए आराम दिया गया है। विराट कोहली अब तक 95 मैचों की 87 पारियों में 52.04 की औसत से 3227 रन बना चुके हैं। वहीं बात मार्टिन गुप्टिल की करें तो उन्होंने 110 मैचों में 32.49 की औसत से 3217 रन बनाए हैं। गुप्टिल विराट से केवल 11 रन पीछे हैं। वहीं अर्धशतकों के मामले में विराट कोहली गुप्टिल से काफी आगे हैं। विराट ने जहां टी20 में 29 अर्धशतक जमाए हैं तो वहीं गुप्टिल केवल 19 बार 50 प्लस रन बना सके। हालांकि गुप्टिल के नाम टी20 में 2 शतक दर्ज हैं, वहीं कोहली को अभी तक पहले शतक की इंतजार है।
पहले टी20 में जमकर चला था गुप्टिल का बल्ला:
भारत के खिलाफ जयपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में मार्टिन गुप्टिल का बल्ला जोर-शोर से चला था। गुप्टिल ने मात्र 42 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जमाए थे। वे वर्ल्ड कप से ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में उन्होंने काफी धीमी पारी खेली थी। जिसका खामियाजा उनकी टीम को हार के रूप में चुकाना पड़ा था।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज:
रन बल्लेबाज देश
3227 विराट कोहली भारत
3217 मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड
3086 रोहित शर्मा भारत
2608 एरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया
2570 पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड