1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs NZ: तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम में सोढ़ी और टिकनर की वापसी

IND vs NZ: तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम में सोढ़ी और टिकनर की वापसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND vs NZ: तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम में सोढ़ी और टिकनर की वापसी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की वनड़े सीरीज में न्यूजीलैंड ने 2 मैच जीतकर 2-0 की बढत हासिल कर ली है। सीरीज का आखिरी मैच 11 फरवरी को खेला जाना है। खिलाड़ियों की चोट से परेशान न्यूजीलैंड टीम ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच के लिए स्पिन गेंदबाज इश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल करने का फैसला किया है।

बता दे मिशेल सैंटनर और टिम साउदी पेट की समस्या से पीड़ित हैं तो वहीं स्काट कुगेलेजिन को वायरल फीवर है। अभी इन तीनों खिलाड़ीयों के तीसरे वनडे में खेलने को लेकर संदेह है। सैंटनर और कुगेलेजिन की बात करे तो ऑकलैंड में हुए दूसरे वनडे में भी ये दोनों नहीं खेल सके थे।

अगर बात कप्तान केन विलियम्सन की करे तो वो भी चोट के चलते टीम से बाहर है। विलियमसन कंधे की चोट के कारण पांच मैचों की टी-20 सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों और शुरुआती दो वनडे मैचों में नहीं खेल सके थे।

तो वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज न्यूजीलैंड टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...