ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में पहला डे-नाईट टेस्ट खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
पहले सेशन खत्म हो गया है। पहले सेशन में भारतीय टीम पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज भारी पड़े। पहले सेशन के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 41 रन है।
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मैच की दूसरी ही गेंद पर पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले आउट हो गए। पृथ्वी शॉ को मिचेल स्टार्क ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
इसके बाद मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने पारी आगे बढ़ाई लेकिन मयंक अग्रवाल भी ज्यादा देर तक न टिक सके। कमिंस की अंदर आती गेंद को मयंक अग्रवाल समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। 32 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा।
ब्रेक तक भारत का स्कोर था 42 रन 2 विकेट के नुकसान पर। विराट कोहली 5 और चेतेश्वर पुजारा 17 रन बनाकर नाबाद हैं।