भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले डे-नाईट टेस्ट मैच का आज पहला दिन था। पहले दिन भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन रहा। भारत की तरफ से कोहली और पुजारा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे न टिक सका।
विराट कोहली ने 180 गेंदों पर 74 रनों की शानदार खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए और चेतेश्वर पुजारा ने 160 गेंदों पर 43 रन बनाए। इसके अलावा मंयक अग्रवाल ने 17 रन, रहाणे ने 42, हनुमा विहारी ने 16 बनाए जबकि पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
Stumps, Day 1
A super final session for the hosts who picked up three wickets!
India finish the day on 233/6 🇮🇳#AUSvIND 👉 https://t.co/Q10dx0r4nX pic.twitter.com/Vg1gzUOvHW
— ICC (@ICC) December 17, 2020
स्टंप्स होने तक क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन और रिद्धिमान साहा नाबाद थे। अश्विन 15 रन और साहा 09 रन बनाकर नाबाद हैं।
टीम के सभी मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने दो विकेट झटके। जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लॉयन ने एक-एक सफलता हासिल की।