रिपोर्ट:सत्यम दुबे
नई दिल्ली: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गाल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में टेस्ट सीरीज के पहले मैच में एक बेहद ही रोमांच विडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में इंग्लैंड के तीन विकेट जल्दी गिर जाने के कारण श्रीलंकाई खिलाड़ी जश्न में झूमने लगे। इसी दैरान जब श्रीलंकाई विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने कप्तान जो रुट को रन आउट किया। जिसके बाद डिकवेला विकेट का जश्न मनाने के दौरान जैसे ही अपने साथी खिलाड़ी के पास हाथ मिलाने पहुंचे तो उनका हाथ सीधे वानिंडू हसारंगा के चेहरे पर जा लगा। डिकवेला का पंजा हसारंगा को बहुत तेज लगा। जिसको इंग्लैंड की क्रिकेटर केट क्रॉस ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।
Whooops 😂😂🤦🏽♀️🤦🏽♀️ pic.twitter.com/jdttQXmX7G
— Kate Cross (@katecross16) January 17, 2021
जिसके बाद भारत के पूर्व विस्फोटक सलामीं बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी इस घटना पर चुटकी ली है। वीरू ने इस घटना के वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पर शेयर करते हुए पूछा है-आप इस तरह पंजा किसे देना चाहेंगे? दूसरी ओर अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने दो इमोजी लगाकर रिएक्ट किया है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका 135 रनों पर ढ़ेर हो गई थी। जबकि दूसरी पारी में 359 रनों पर ऑलआउट हो गई। वहीं पहली पारी में इंग्लैंड ने 421 रन बनाए थे, जिसमें कप्तान जो रुट ने 228 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड को 74 रनों का आसान लक्ष्य मिला इंग्लैंड ने यह मैच सात विकेट जीत लिया है।