1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पहले सेशन में बुमराह का हल्ला बोल, दो विकेट झटक कर भारत की वापसी कराई

पहले सेशन में बुमराह का हल्ला बोल, दो विकेट झटक कर भारत की वापसी कराई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पहले सेशन में बुमराह का हल्ला बोल, दो विकेट झटक कर भारत की वापसी कराई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में सीरीज का पहला डे-नाईट टेस्ट खेला जा रहा है। दूसरे दिन सुबह भारत जल्दी ही ऑलआउट हो गया। भारत ने पहली पारी में 244 रन ही बनाए। दूसरे दिन भारत ने सिर्फ 11 रन बनाए और 4 विकेट गवां दिए।

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को डिनर ब्रेक से पहले बुमराह ने दो बड़े झटके दिए। 14 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 16 रन था। तभी बुमराह ने मैथ्यू वेड को एलबीडबल्यू आउट करा कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। वेड 8 रन ही बना सके।

इसके बाद अपना दूसरा ओवर लेकर आए बुमराह ने ओपनर बर्न्स को भी चलता किया। बर्न्स भी एलबीडबल्यू हुए और मात्र 8 रन ही बना पाए।

डिनर ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 35 रन है। डिनर ब्रेक होने तक लाबुशेन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि बल्लेबाजी करने आए स्मिथ 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...