पन्नाः जनपद में इन दिनों पेट्रोल संकट गहराता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि जिले की लगभग सभी तहसील मुख्यालयों के पेट्रोल पंप सूख चुके हैं, जबकि सिर्फ एक पेट्रोल पंप पर ही सीमित मात्रा में पेट्रोल उपलब्ध है।
सुबह होते ही इस एकमात्र पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई लोग तो बिना पेट्रोल लिए ही वापस लौटने को मजबूर है।
बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध जैसे हालातों के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर स्थानीय स्तर पर देखने को मिल रहा है। पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी और सप्लाई में कमी ने संकट को और गहरा दिया है।
हालांकि पेट्रोल पंप मालिक का कहना है कि सुबह पेट्रोल था और अभी पेट्रोल खत्म हुआ है इसलिए पेट्रोल पंप बंद है वहीं दूसरे पेट्रोल पंप मालिक का कहना था कि के लोग पैनिक हो रहे हैं जबकि इतनी मारामारी नहीं है।
ग्राहकों का कहना है कि सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन अब तक पेट्रोल नहीं मिल पाया है। प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की जा रही है।
पन्ना से संवाददाती राजेश रावत की रिपोर्ट