1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. पुलिस चौकी से महज चंद दूरी पर चल रहा था अवैध शराब का कारोबार

पुलिस चौकी से महज चंद दूरी पर चल रहा था अवैध शराब का कारोबार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुलिस चौकी से महज चंद दूरी पर चल रहा था अवैध शराब का कारोबार

तीर्थनगरी ऋषिकेश में ISBT पुलिस चौकी से चंद दूरी पर अवैध शराब का भंडारण किया जा रहा था। सूचना के बाद आबकारी विभाग ने छापेमारी में 40 पेटी देसी शराब की खेप बरामद की। शराब की खेप के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसको संबंधित धाराओं में कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

तीर्थनगरी ऋषिकेश में आई.एस.बी.टी. पुलिस चौकी से महज चंद दूरी पर अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। आबकारी विभाग ने आई.एस.बी.टी. के पास जाकर नगर निगम द्वारा आवंटित एक दुकान की चैकिंग की। जोकि पुलिस चौकी की चंद दूरी पर है। दुकान में पाया गया कि 40 पेटी देसी शराब का भंडारण वहां पर हुआ है साथ में एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है जिसको संबंधित धाराओं में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

वहीं आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि सूचना के आधार पर आई.एस.बी.टी. पुलिस चौकी के समीप नगर निगम द्वारा आवंटित दुकानों में से एक दुकान में शराब के भंडारण की सूचना मिली। जिसके बाद चेकिंग के दौरान 40 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। इसको माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आगे शराब की जांच करवाई जाएगी कि शराब कहा से आ रही है और कहां बनाई जा रही है।

(अमित सिंह कंडियाल की रिपोर्ट)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...