1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. शरीर के आलस को दूर करना है तो आजमाइए ये उपाय : पढ़ें

शरीर के आलस को दूर करना है तो आजमाइए ये उपाय : पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शरीर के आलस को दूर करना है तो आजमाइए ये उपाय : पढ़ें

आज के समय में सुस्ती और थकान आम बात हो गई है। आम तौर पर हम देखते है की ऑफिस में भी कई लोगों का मन नहीं लगता है और ना ही घर के काम में उन्हें कोई मजा आता है। आज के इस दौर में मनुष्य का ऊर्जावान होना बेहद जरुरी हो गया है ,इसलिए इंसान को अपने भोजन में कुछ ऐसी चीजे शामिल करनी चाहिए जिससे ना सिर्फ उसे ऊर्जा मिले बल्कि आलस और सुस्ती भी दूर हो जाए।

सौंफ और मिश्री हमारे रसोई में अक्सर काम आती है लेकिन क्या आप जानते है की इसका उपयोग शरीर में ताजगी लाने के काम में आता है। आपको बस रात को सौंफ और मिश्री भिगोकर रखनी है और सुबह उसे पीसकर खा लेना है ,इससे आपको ऊर्जा मिलेगी और सुस्ती से राहत मिलेगी।

दूसरे उपाय के तौर पर आओ ग्रीन टी को इस्तेमाल कर सकते है। अगर काम करते समय दिन में या ऑफिस में आपको सुस्ती महसूस हो तो आप ग्रीन टी ले सकते है। इससे आपके शरीर को ताजगी मिलती है और आप अच्छे से काम कर सकते है।

इसके अलावा शरीर को ताकत देने के लिए आप रोज दही का इस्तेमाल कीजिये। दरअसल इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे कारक मौजूद होते हैं। रोज दिन में एक कटोरी दही का सेवन करने से शरीर को स्फूर्ति मिलती है। थकान और सुस्ती का नामोनिशां मिटाने के लिए एक कटोरी दही काफी है।

इसके अलावा अगर शरीर में कमजोरी है तो रोज मिक्स आटे का दलिया खाना चाहिए। इससे भी शरीर को ऊर्जा मिलती है। वहीं रोज सुबह गुनगुना पानी भी पीना चाहिए इससे शरीर के बुरे तत्व बाहर निकलते है और शरीर को थकान नहीं होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...