ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि स्मिथ को कप्तानी का मौका मिलना चाहिए स्मिथ कप्तानी के काबिल हैं। फिलहाल वनडे और टी-20 की कप्तानी आरोन फिंच कर रहे हैं, जबकि टेस्ट में टिम पेन टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।
गिलक्रिस्ट ने कहा – ” मुझे कोई ऐसा कारण नहीं दिख रहा है जिसमें किसी को दूसरा मौका नहीं मिलना चाहिए। अगर स्मिथ कप्तानी के लिए सही उम्मीदवार है तो मैं ऐसा कोई कारण नहीं देखता हूं कि उन्हें यह मौका नहीं मिलना चाहिए। ”
उन्होंने कहा – ” अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और चयनकर्ताओं को ऐसा लगता है कि स्टीव स्मिथ इस जिम्मेदारी के लिए तैयार है तो मुझे लगता है कि उन्हें तुरंत उप-कप्तान बनाना चाहिए। ”
गिलक्रिस्ट ने कहा – ” इसके बाद जब भी ऐसा मौका आता है, पेन और फिंच जब इस जिम्मेदारी से मुक्त होते है तो वह इसे सामान्य तरीके से अपना सकते है। ”
आपको बता दें कि 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में कप्तान स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वॉर्नर को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिसके बाद से अब दोनों को टीम में शामिल किया गया है।