1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अगर प्लानिंग सही रही तो मैच हम ही जीतेंगे – शिखर धवन

अगर प्लानिंग सही रही तो मैच हम ही जीतेंगे – शिखर धवन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अगर प्लानिंग सही रही तो मैच हम ही जीतेंगे – शिखर धवन

दिल्ली के बल्लेबाज़ शिखर धवन मुंबई के खिलाफ मैच से पहले काफी पॉजिटिव नजर आए। उन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच से पहले कहा कि agar हमारी प्लानिंग सही रही तो हम मैच जीत सकते हैं।

आपको बता दें कि शिखर धवन इस आईपीएल में अभी तक 145 की स्ट्राइक रेट से 14 मैचों में 525 रन बनाए हैं।

क्या चार बार की चैंपियन मुम्बई इंडियंस की टीम इस मुक़ाबले में फेवरिट है? इस सवाल पर शिखर धवन ने कहा है – “मुम्बई इंडियंस फेवरिट है ऐसा में नही मानता हूं, दिल्ली एक क्वालिटी टीम है और कोई भी टीम को हराने में सक्षम है। हमलोगों को सिर्फ अच्छी क्रिकेट खेलनी है और सटीक प्लानिंग की ज़रूरत है। अगर ये होता है तो हम ये मुक़ाबला भी जीत सकते है। रहाणे मिडिल आर्डर में फिरसे फॉर्म दिखा रहे हैं और इसमे खुलकर बल्लेबाज़ी करना और भी आसान हो गया है। ”

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर शिखर धवन बोले – ” रोहित एक बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन बीच मे कुछ मैचों में वो नही खेल पाएं हैं और इस वजह से किस तरह की टच में हैं वो निश्चित नही है। दिल्ली की टीम को इस बात का फायदा ज़रूर मिलेगा। ”

दिल्ली के लिए शिखर धवन ने काफी अच्छी बल्लेबाज़ी की है। इस सीजन में वह लगातार दो शतकों की मदद से 525 रन बना चुके हैं। शिखर धवन ने अब तक चार बार आईपीएल में 500 से ज़्यादा रन बनाए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...