1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: पाकिस्तान के बाबर आजम दे रहे विराट को टक्कर

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: पाकिस्तान के बाबर आजम दे रहे विराट को टक्कर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: पाकिस्तान के बाबर आजम दे रहे विराट को टक्कर

मंगलवार को आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग लिस्ट जारी की है जिसमें पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बाबर ने पांचवा स्थान हासिल किया है।

इसी के साथ बाबर ने तीनों फॉर्मेट में टॉप पांच में जगह बनाकर खास उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही उन्होनें सभी अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़ दिया है। बता दें विराट और बाबर के बीच लगातार सर्वश्रेष्ठ बनने की होड़ जारी है। लेकिन अभी भी कुछ मामलों में कोहली उनसे आगे हैं।

वहीं आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पांचवा स्थान बाबर ने पहली बार हासिल किया है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में बाबर ने शानदार शतक बनाया। उन्होंने 143 रन की पारी खेली और पाकिस्तान टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल बाबर तीनों फॉर्मेट की बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पांच बल्लेबाजों में शुमार हैं।

बात अगर टी-20 रैंकिंग की करे तो बाबर आजम नंबर एक पर काबिज हैं, वन-डे में बाबर तीसरे पायदान पर हैं। तो टेस्ट में उन्होंने पांचवा स्थान हासिल किया है। तो वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में शीर्ष पर बरकरार हैं। वहीं टी-20 में कोहली की रैंकिंग 9 है। तीनों फॉर्मेट में टॉप पांच में शामिल होने वाले बाबर इकलौते बल्लेाबाज हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...