1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. आईसीसी ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग, कोहली और बुमराह को हुआ फायदा, पढ़ें पूरी खबर

आईसीसी ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग, कोहली और बुमराह को हुआ फायदा, पढ़ें पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आईसीसी ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग, कोहली और बुमराह को हुआ फायदा, पढ़ें पूरी खबर

आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट खिलाडियों की तजा रैंकिंग शेयर की है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को काफी फायदा हुआ है।

भारत के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एक-एक पायदान का फायदा हुआ है। विराट कोहली आईसीसी की टेस्ट रैकिंग में केन विलियम्सन को पीछे छोड़कर दूसरे पायदान पर आ गए हैं।

भारतीय टीम के उपकप्तान को भी फायदा हुआ है। रहाणे की टॉप-10 सूची में एंट्री हुई है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पहले नंबर पर बने हुए हैं।

गेंदबाजी में बुमराह आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की टॉप-10 में एंट्री हुई है। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस टॉप पर हैं।

ऑलराउंडर्स की सूची में भारत के रवींद्र जडेजा टॉप पर हैं। इस सूची में रविचंद्रन अश्विन छठे स्थान पर बने हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...