ऑस्ट्रेलया के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पहले लाबुशेन और फिर डेविड वार्नर के बाहर होने के बाद से ओपनिंग जोड़ी ऑस्ट्रेलिया की टीम ढूंढ़ने में नाकाम है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच के लिए ओपनिंग जोड़ी नहीं मिली है। वहीं दूसरी तरफ स्टीव स्मिथ ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
स्मिथ ने कहा – ” इससे मैं ज्यादा परेशान नहीं हूं। मैंने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की है। तीन हो या चार.. मैं किसी भी नंबर पर खेलूं मुझे कोई परेशानी नहीं हैं। जब आप नंबर-3 पर खेलते हो तो कई बार आप पहली ही गेंद पर बल्लेबाजी करने आ जाते हो, या पहले ओवर में, नंबर-3 पर खेलने वाला खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में जा सकता है। ”
उन्होंने कहा – ” मैं अपने ऊपर ज्यादा दबाव नहीं बनाऊंगा। मैं वहां जाकर अपना काम करूंगा और यह है ज्यादा से ज्यादा रन करना। मुझे लगता है कि हमें देखना होगा कि दूसरे अभ्यास मैच में क्या होता है और चयनकर्ता क्या करना चाहते हैं। पहला टेस्ट मैच शुरू होने में अभी समय है। ”
अपनी लय को लेकर स्मिथ ने कहा – ” सीमित ओवरों की क्रिकेट में मैं अपनी ग्रीप को थोड़ा खुला रखता हूं ताकि मैं गेंद को अच्छे से मार सकूं, खासकर जब मैं बड़े शॉट्स खेलता हूं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में मैं थोड़ी क्लोज ग्रिप से खेलता हूं क्योंकि आप ज्यादा शॉट्स नहीं खेलते हो। इससे मुझे गेंद को देरी से खेलने में मदद मिलती है। इस समय मेरी ग्रिप अच्छी है। “