ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए बेहद ही घातक साबित होते हैं खासकर तब जब वो ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर खेलते हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का भी यही मानना है। हरभजन ने बताया है कि किस प्रकार लियोन भारत के बल्लेबाजों को आउट करने में सफल रहते हैं।
हरभजन ने कहा – ” जिस तरह से वह गेंदबाजी करते हैं मैं उन्हें देखना पसंद करता हूं। एक ऑफ स्पिनर के लिए ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करना कठिन है, लेकिन उन्हें गेंदबाजी करते देखना बहुत पसंद है। जिस तरह से वह गेंद को फ्लाइट कराते हैं और स्पिन कराते हैं, वह शानदार है। उनके पास कोई दूसरा नहीं है। कोई अन्य अलग गेंद नहीं है। वह बस अपनी उछाल और स्पिन के साथ अधिक प्रभावशाली होते हैं। ”
उन्होंने कहा – ” वह उन सभी अन्य गेंदबाजों की तुलना में बेहतर स्थिति को समझते हैं, जो फिलहाल खेल रहे हैं। वह वहीं पैदा हुए थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में लगभग हर टेस्ट मैच खेला है। वह उन परिस्थितियों को जानते हैं कि वहां सफलता कैसे प्राप्त कर सकते हैं। वह हमेशा यह पता लगाने में लगे रहते हैं कि उन परिस्थितियों में कैसे गेंदबाजी करनी है। आप जितनी जल्दी इसका पता लगाएंगे, आपका प्रदर्शन उतना ही अच्छा होता जाएगा। ”
आपको बता दें कि लायन टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 390 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। भारत के खिलाफ 18 टेस्ट मैचों में उनके नाम 85 विकेट हैं। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लियोन के पास टेस्ट इतिहास में 400 विकेट अपने नाम करने का सुनहरा मौका है, यदि वे ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो मुथैया मुरलीधरन और हरभजन सिंह के बाद लियोन तीसरे ऐसे गेंदबाज होंगे जिन्होंने टेस्ट इतिहास में 400 या इससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं।