आईपीएल में आज मुंबई और हैदराबाद के बीच मुकाबला है। हैदराबाद जीत के साथ प्लेऑफ में जाना चाहेगा। अपने पिछले दो मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर को हराकर लय हासिल कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इंडियन प्रीमियर लीग प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखने के लिए उतरेगी।
आज का मुकाबला शाहजाह में खेला जाएगा। ऋद्धिमान साहा ने डेविड वॉर्नर के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभावित किया है जबकि जेसन होल्डर ने टीम को ऑलराउंडर खिलाड़ी का विकल्प दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच के आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाज होल्डर और संदीप शर्मा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। स्पिनर्स में राशिद खान बेहतरीन विकल्प हैं।
मुंबई की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने नई और पुरानी गेंद से शानदार स्विंग गेंदबाजी की है। रोहित की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व कर रहे कीरोन पोलार्ड प्रभावशाली रहे हैं।
मुंबई इंडिंयस (प्लेइंग इलेवन) : सौरभ तिवारी, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, जयंत यादव, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) : डेविड वॉर्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, शाहबाज नदीम।