1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मुंबई के खिलाफ जीत के साथ ही हैदराबाद टीम हुई इस लिस्ट में शामिल, पढ़िए

मुंबई के खिलाफ जीत के साथ ही हैदराबाद टीम हुई इस लिस्ट में शामिल, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुंबई के खिलाफ जीत के साथ ही हैदराबाद टीम हुई इस लिस्ट में शामिल, पढ़िए

मंगलवार को आईपीएल 2020 का आखिरी लीग मैच खेला गया जिसमें हैदराबाद ने मुंबई को 10 विकेट से मात देकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद लगातार पांचवीं बार नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है।

इससे पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ही वो टीमें हैं जिन्होंने 5 बार से ज्यादा नॉकआउट मुकबलों में अपनी जगह बनाई है।

आईपीएल के इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स 2008 में आईपीएल का पहला सीजन शुरू होने से लेकर 2015 तक लगातार 8 बार नॉकआउट या फिर प्लेऑफ खेलने में कामयाब रही है। हालांकि इस साल पहली बार सीएसके की टीम आईपीएल प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

चार बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड भी प्लेऑफ और नॉकआउट स्टेज खेलने के मामले में शानदार रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम ने लगातार 6 बार 2010 से 2015 तक नॉकआउट स्टेज और प्लेऑफ में जगह बनाई है। इस आईपीएल में मुंबई 18 अंकों के साथ सबसे ऊपर कायम है।

2016 में विजेता बनने के बाद से ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शानदार खेल दिखाया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2016, 2017, 2018, 2019 और 2020 में लगातार पांच साल प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...