1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मैच से पहले हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से स्टार खिलाड़ी बाहर हुआ, पढ़े

मैच से पहले हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से स्टार खिलाड़ी बाहर हुआ, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मैच से पहले हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से स्टार खिलाड़ी बाहर हुआ, पढ़े

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। लेकिन पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर से हैदराबाद की टीम को इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के साथ बल्लेबाज केन विलियनसन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेंगे।

Image

केन विलियमसन की चोट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केन विलियनसन की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, पर टीम अपने स्टार खिलाड़ी के साथ कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती है।

केन विलियमसन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में ही चोटिल हो गए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को केकेआर के खिलाफ मैच में ओपनिंग करने के लिए भेजा था। मैच के बाद वार्नर ने बताया था कि केन विलियनसन चोट से जूझ रहे थे और उन्हें भागने में परेशानी हो रही थी।

IPL 2020: Is sacking of Kane Williamson as Sunrisers Hyderabad captain reasonable?

केन विलियमसन को इस टूर्नामेंट में शुरुआती मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। केन को टीम में जगह नहीं देने की वजह से कप्तान डेविड वार्नर निशाने पर आ गए थे। लेकिन वार्नर ने बाद में खुलासा किया था कि केन विलियनसन इस टूर्नामेंट की शुरुआत से ही चोट से जूझ रहे हैं। केन विलियनसन के स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मोहम्मद नबी की वापसी हो सकती है। मोहम्मद नबी ने केन की अनुपस्थिति में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में उन्हें बाहर बैठना पड़ा।

Image

बता दें कि प्ले ऑफ की रेस में बने रहने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आज का मैच बेहद ही अहम है। अगर हैदराबाद की टीम राजस्थान को हराने में कामयाब नहीं होती है तो प्ले ऑफ में पहुंचने की उसकी संभावना नहीं के बराबर ही रह जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...