1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन बने पिता

हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन बने पिता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन बने पिता

सनराइजर्स हैदराबाद ने एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम ने केन विलियमसन ने नाबाद 50 और जेसन होल्डर ने नाबाद 24 रन की पार्टनरशिप के दम पर इस मैच को अपने नाम किया। हैदराबाद का अब अगला मुकाबला दूसरे क्वलिफायर में दिल्ली कैपिटल्स से 8 नवंबर को होगा।

हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन पिता बन गए हैं। सनराइज़र्स हैदराबाद के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट ने ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा था – ” बहुत सारा प्यार और बधाई भेज रहे हैं टी नटराजन और पवित्रा नटराजन को उनके जन्म लिए नए बच्चे के लिए। ” इसी ट्वीट के साथ एक फोटो भी डाली।

आपको बता दें कि आबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मैच में नटराजन ने शानदार गेंदबाज़ी की थी। नटराजन ने डिविलियर्स को एक बेहतरीन यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर दिया था। नटराजन ने इस सीजन हैदराबाद के लिए अबतक खेले 15 मैचों में कुल 16 विकेट अपने नाम किए हैं, इस दौरान उनका इकॉनमी 8.02 का रहा है।

बैंगलोर के खिलाफ नटराजन ने एलिमिनेटर मैच में अच्छी गेंदबाज़ी की थी और 2 विकेट अपने नाम किए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...