नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर ऋतिक रोशन ने अपनी एक्स पत्नी के भाई और एक्ट्रेस जायद खान के साथ अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में जायद खान की पत्नी मलाइका खान और उनके बच्चे भी हैं।
View this post on Instagram
ऋतिक रोशन ने इस ट्रेकिंग ट्रिप की फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते कैप्शन में लिखा, ”ऊबड़-खाबड़ जगहों पर चलने से कुछ होता है। मुझे नहीं पता कि यह क्या है, लेकिन इससे मेरा दिल मुस्कुराता है।”
ऋतिक अपनी नई फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। ऋतिक ने अपने बर्थडे के मौके इस फिल्म का ऐलान किया था। दीपिका पादुकोण ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘सपने वाकई में सच होते हैं।’ यह फिल्म अगले साल सितंबर 2022 में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे।
रितिक हाल ही में चर्चा में थे क्योंकि उनकी फिल्म ‘काबिल’ ने रिलीज के 4 साल पूरे किए थे। फिल्म में यामी गौतम लीड ऐक्ट्रेस थीं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उससे पहले वह मृणाल ठाकुर के साथ ‘सुपर 30’ में दिखे थे। दोनों ही फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था।