1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. रणवीर नहीं, ऋतिक बनेंगे दीपिका के राम, फैंस हुए हैरान…

रणवीर नहीं, ऋतिक बनेंगे दीपिका के राम, फैंस हुए हैरान…

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: नंदनी
मुंबई: रामायण हिन्दू रघुवंश की गाथा है। और इसे अभी तक कई तरीकों से दिखाया गया है। एक बार फिर रामायण पर मूवी बनने जा रही है जिसमें राम-सीता का किरदार बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता निभाएंगे।

बता दें, फिल्म डायरेक्टर मधु मेंटाना रामायण पर एक बहुत बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें मुख्य किरदार के तौर पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण दिखाई देंगे। खबरों के मुताबिक ये फिल्म मधु मेंटाना का ड्रीम प्रोजेक्ट है। और वे इसमें 300 करोड़ रुपये लगाने का फैसला ले रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार इस फिल्म को 3D में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के सभी पहलु को दिखने के लिए मधु मेंटाना ने कुछ रिसर्च स्कॉलर्स को रामायण पर रिचर्स और फैक्ट इकट्ठे करने का काम सौंप दिया है।

दिलचस्प बात तो ये है कि रामायण की पूरी गाथा को 3 घंटे में दर्शना मुश्किल है इसलिये मधु मेंटाना ने इस फिल्म को 2 भागों में पर्दे पर उतारने का फैसला लिया है। बता दें, इस फिल्म पर काम शुरू किया जा चुका है। आपको बता दें कि दीपिका 2018 में रणवीर के साथ शादी के बंधन में बंधी थी, जिसके बाद उनके फैंस को उम्मीद थी कि एक बार फिर वो दीपिका और रणवीर को साथ देखेंग, लेकिन फिल्मी पर्दों पर राम अभी ऋतिक ही बने नजर आएंगे। खबरों की मानें तो बनने वाली इस फिल्म में ऋतिक राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि दीपिका सीता के किरदार में होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...