1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए सरदर्द बना यह इंग्लिश बल्लेबाज

टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए सरदर्द बना यह इंग्लिश बल्लेबाज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए सरदर्द बना यह इंग्लिश बल्लेबाज

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिय़ा के खिलाफ खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम करते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में ही धूल चटाकर उसका गुरुर तोड़ दी थी। अब भारतीय टीम की निगाह मेहमान इंग्लैंड को हराकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी से खेला जायेगा। जिसके लिए भारतीय टीम ने पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम का एलान किया था।

इंग्लैंड की टीम ने भी पहले दो टेस्ट मैचों के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। इंग्लैंड की टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की टीम में वापसी हुई है। वहीं रोरी बर्न्स की भी टीम शामिल किया गया है। जबकि अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आराम दिया गया है।

टीम के चयन के बाद इंग्लैंड की तरफ से कहा गया कि ओली पोप सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान कंधे में लगी चोट से उबर रहे हैं। अगर वे फिटनेस टेस्ट पास कर जाते हैं तो भारत जाएंगे। वहीं, बेयरस्टो, सैम करेन और मार्क वुड को रोटेशन पॉलिसी के तहत आराम दिया गया है।

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा कप्तान जो रुट का फॉर्म में आना है। आपको बता दें कि हाल ही में कप्तान जो रुट ने श्रीलंका के साथ खेले गये सीरीज में दोहरा शतक लगाकर भारतीय टीम को पहले ही आगाह कर दिया है। रुट ने इस पारी में 291 गेंदो का सामना करते हुए 228 रनों की शानदार पारी खेली थी। जो रुट दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान बन गय़े हैं।

इंग्लैंड टेस्ट टीम:

जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, मोइन अली, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्राउली, बेन फॉक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डॉम सिबली, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन और क्रिस वोक्स।

रिजर्व खिलाड़ी:

जेम्स ब्रेसी, मैसन क्रेन, साकिब महमूद, मैथ्यू पार्किंसन, ओली रॉबिंसन, अमर विर्दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...