1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पत्नी नताशा को हार्दिक ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

पत्नी नताशा को हार्दिक ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पत्नी नताशा को हार्दिक ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की पत्नी अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। जिसको स्टार ऑलराउंडर ने पांड्या ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी है। आपको बता दें कि पांड्या और उनकी पत्नी नताशा हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। नताशा का जन्म आज के ही दिन 4 मार्च सन 1992 में हुआ था। हार्दिक और नताशा ने साल 2020 की शुरुआती दौर में सगाई की थी। जिसके बाद दोनो ने कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में दोनो ने शादी कर ली थी। जुलाई 2020 में नताशा ने बेटे अगस्त्या को जन्म दिया था।

आईये जानते हैं नताशा के बारे में….

हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा सर्बिया की रहने वाली हैं। नताशा रैपर बादशाह के गाने ‘डीजे वाले बाबू’ और ‘नच बलिए’ से चर्चा में आईं। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘एक्शन जैक्शन’ में कैमियो किया था। वे ‘फुकरे रिटर्न्स’ के मेहबूबा गाने, गोविंदा की फिल्म ‘फ्राई ड्राई’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में भी काम कर चुकी हैं।

नताशा टीवी के फेमस शो बिग बॉस में भी शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने ‘बिग बॉस 8’ में हिस्सा लिया था। नताशा बॉलीवुड की फिल्म ‘सत्याग्रह’ के एक गाने में भी नजर आ चुकी हैं। नताशा अपनी बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड की हीरोइनों को टक्कर देती हैं। हर कोई इनकी खूबसूरती का कायल है। इन्होंने बॉलीवुड में अच्छी शुरुआत की थी। बहरहाल, ग्लैमर इंडस्ट्री में इनके लिए मौकों की कोई कमी नहीं है।

नताशा के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की बात करें तो इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। नताशा के लेटेस्ट वीडियो को भी 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। नताशा और हार्दिक अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ फोटोज पोस्ट करते रहते हैं और लोग जमकर उन फोटोज को अपना प्यार देते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...