1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. हार्दिक पांड्या के पिता का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, शोक में क्रिकेट जगत

हार्दिक पांड्या के पिता का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, शोक में क्रिकेट जगत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हार्दिक पांड्या के पिता का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, शोक में क्रिकेट जगत

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय टीम के तूफानी आलराउंड हार्दिक पांड्य़ा और क्रुणाल पांड्या के पिता का शनिवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस खबर से जिससे क्रिकेट जगत शोक में हैं। आपको बता दें कि क्रुणाल पांड्या इस समय सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी खेल रहें थे। जिसके बाद वो श्रृंखला को बीच में ही छोड़कर घर के लिए रवाना हो गये हैं।

बड़ौदा क्रिकेट संघ के सीईओ शिशिर हत्तंगड़ी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि क्रुणाल ने बायो बबल छोड़ दिया है। यह एक व्यक्तिगत त्रासदी है और बड़ौदा क्रिकेट संघ हार्दिक और क्रुणाल के इस दुःख में साथ खड़ा है।

दोनो भाईयो को क्रिकेटर बनाने के लिए उनके पिता ने अहम भूमिका निभाई थी। आर्थिक स्थिति खराब होने के बावबूद भी उनके पिता ने दोनो भाईयो के लिए पैसे जुटाकर किरण मोरे क्रिकेट अकादमी में भेजा था। यह बात खुद हार्दिक भी स्वीकार कर चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के हैट्रिक मैन इरफान पठान ने हार्दिक और क्रुणाल के पिता के निधन पर शोक जताया है। पठान ने उनके पिता से हुई एक याद सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि याद आ रहा है “जब मैं अंकल से पहली बार मोतीबाग में मिला था। वह अपने बेटों को अच्छा क्रिकेट खेलता देखने के लिए उत्सुक थे। आपके और आपके पूरे परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान आपको इस कठिन वक्त से गुजरने की शक्ति दे”।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...