1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. हार्दिक पांड्या टेस्ट सीरीज से बाहर, कप्तान ने खुद बताया

हार्दिक पांड्या टेस्ट सीरीज से बाहर, कप्तान ने खुद बताया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हार्दिक पांड्या टेस्ट सीरीज से बाहर, कप्तान ने खुद बताया

टी-20 और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या को टेस्ट सीरीज में जगह नहीं मिली है। इसकी पुष्टि खुद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने की है।

कोहली ने कहा – ” हार्दिक शानदार रहे हैं। हमें कोई ऐसा मिला है जो हमारे लिए मैच फिनिश कर सकता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट एक अलग तरह की चुनौती है। टेस्ट टीम को संतुलित बनाए रखने के लिए हमें उनसे गेंदबाजी करवाने की जरूरत है। ”

विराट कोहली ने पांड्या की गेंदबाजी को टीम की जरूरत बताया है। उन्होंने कहा – ” अगर आपने देखा हो तो दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में उनकी गेंदबाजी ने टीम को संतुलन दिया था। वह केवल बतौर आलराउंडर ही टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे। ”

पांड्या फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। विराट कोहली का साफ कहना है कि हार्दिक पांड्या केवल बतौर आलराउंडर ही टेस्ट टीम में जगह बना सकते हैं।

पिछले साल चोटिल होने के बाद से हार्दिक पांड्या बेहद कम गेंदबाजी कर रहे हैं। 27 वर्षीय पांड्या ने सीमित ओवरों में अब तक केवल चार ओवर की ही गेंदबाजी की है, जोकि उन्होंने दूसरे वनडे के दौरान की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...