1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. हार्दिक पांड्या ने पत्नी नताशा संग मनाया क्रिसमस, देखें फोटोज

हार्दिक पांड्या ने पत्नी नताशा संग मनाया क्रिसमस, देखें फोटोज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हार्दिक पांड्या ने पत्नी नताशा संग मनाया क्रिसमस, देखें फोटोज

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बीते 25 दिसंबर को अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य के साथ क्रिसमस मनाया। उनके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें भी पोस्ट की।

हार्दिक ने इंस्टाग्राम फोटो पर फोटो पोस्ट की और कैप्शन लिखा ” मैरी क्रिसमस “। क्रिसमस के मौके पर दुनिया के प्रसिद्ध खिलाड़ियों जैसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, विराट कोहली आदि ने भी अपने फैंस को शुभकामनाएं देत हुए पोस्ट किए हैं।

हार्दिक ने जहां सांता क्लॉज का आउटफिट पहना हुआ था, वहीं नतासा एक स्लीवर और ब्लैक ड्रेस में थीं। हार्दिक ने एक और फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “मेरे बेटे का पहला क्रिसमस।”

हार्दिक पांड्या हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में वनडे और टी20 सीरीज खेलने के बाद लौटे थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और कुछ मैच भारत को जिताए थे। हार्दिक ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था, लेकिन उन्होंने अपना अवॉर्ड टी नटराजन को दे दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...