भारतीय टीम के खिलाड़ी और टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बारे में कहा कि, उनकी गेंदबाजी का सामना करना सबसे चुनौतीपूर्ण है। बता दे, वैसे तो रहाणे अपने करिअर में हर तरह की पिचों पर खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, अगर किसी एक गेंदबाज की बात करें तो इंग्लैंड में एंडरसन को खेलना काफी कठिन है। उन्हें हालात की बखूबी जानकारी है।
रहाणे ने कहा, कि कोरोना के कारण लॉकडाउन के इस दौर में मानसिक रूप से फिट रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस समय मानसिक तौर पर सकारात्मक रहना काफी जरूरी है। मैं मानसिक तौर पर अपने खेल की समीक्षा कर रहा हूं। मानसिक फिटनेस बहुत जरूरी है।
लॉकडाउन के बारे में रहाणे ने कहा, यह दुखद है लेकिन इसका सकारात्मक पहलू यह है कि मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं। मेरी बेटी छह महीने की है और मैं उसे समय दे रहा हूं।