1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. हफीज की 99 रनों की पारी गई बेकार, न्यूजीलैंड 9 विकेट से जीता

हफीज की 99 रनों की पारी गई बेकार, न्यूजीलैंड 9 विकेट से जीता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हफीज की 99 रनों की पारी गई बेकार, न्यूजीलैंड 9 विकेट से जीता

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है। दूसरे टी-20 में शानदार जीत हासिल करने के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफ़र्ट और केन विलियमसन ने कुल 129 रन की शानदार साझेदारी की और 1 विकेट के नुकसान पर दूसरा टी-20 मुकाबला अपने नाम कर लिया।

न्यूजीलैंड की तरफ से ओपनिंग करने उतरे मार्टिन गप्टिल और टिम सेफ़र्ट ने अच्छी शुरुआत दिलाई। गप्टिल ने 11 गेंदों का सामना किया और 21 रन बनाए जिसके बाद फहीम अशरफ को विकेट दे बैठे। इसके बाद टिम सेफ़र्ट और केन विलियमसन ने पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया।

टिम सेफ़र्ट ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि केन विलियमसन ने शानदार 57 रन बनाए और एकतरफा न्यूजीलैंड को जीत दिला दी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को 16 रन पर ही दो बड़े झटके लगे गए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मोहम्मद हफीज़ ने रिजवान के साथ मिलकर पाकिस्तान की पारी को आगे बढ़ाया। इसी बीच 22 रन बनाकर रिजवान भी अपना विकेट दे बैठे।

पाकिस्तान की पारी को संभालते हुए मोहम्मद हफीज़ ने 57 गेंद में नाबाद 99 रन बेहतरीन पारी खेली जिसके दम पर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 164 रनों का टारगेट दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...