1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. mp news : सीएम से मिले ग्रीन एनर्जी कंपनी के पदाधिकारी, 200 करोड़ रूपए निवेश का दिया प्रस्ताव

mp news : सीएम से मिले ग्रीन एनर्जी कंपनी के पदाधिकारी, 200 करोड़ रूपए निवेश का दिया प्रस्ताव

एसएईएल के पदाधिकारियों ने बॉयोमास एग्रीकल्चर वेस्ट से ऊर्जा उत्पादन के लिए मध्यप्रदेश में 3200 करोड़ रूपए निवेश करने का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

By: Naredra 
Updated:
mp news : सीएम से मिले ग्रीन एनर्जी कंपनी के पदाधिकारी, 200 करोड़ रूपए निवेश का दिया प्रस्ताव

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन (ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन) के नामी कंपनी एसएईएल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। कंपनी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदेश में अपनी भावी निवेश योजना की जानकारी दी।

 3200 करोड़ रूपए निवेश करने का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सुखबीर सिंह आवला ने मध्यप्रदेश में बॉयोमास एग्रीकल्चर वेस्ट उर्जा उत्पादन के लिए 3200 करोड़ रूपए निवेश करने का प्रस्ताव दिया। कंपनी के एमडी ने इसके अतिरिक्त भी अन्य संभावनाओं पर खुलकर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कंपनी द्वारा मप्र में निवेश करने की मंशा पर प्रसन्नता जताई और कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत और अभिनंदन है।

निवेशकों को सरकार देगी हर संभव मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव मदद करने को तत्पर है। सौजन्य भेंट के दौरान प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह, मप्र औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला, एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पदाधिकारी इंदरदीप सिंह गिल एवं संदीप सिंह चढ्ढा भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...