पहले टेस्ट में न खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर ने एक खुशखबरी दी है। वार्नर ने कहा है कि वह बॉक्सिंग डे टेस्ट का हिस्सा जरूर बनेंगे। आपको बता दें कि चोट की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे।
वार्नर ने कहा – ” मुझे उम्मीद है, मैं बॉक्सिंग डे बाहर नहीं होना चाहता। मैं चोट के कारण पहली बार किसी टेस्ट से बाहर रहा हूं इसलिए बेशक मैं इससे निराश हूं। यह बड़ी सीरीज है, टेस्ट मैच में नहीं खेल पाना निराशाजनक है लेकिन मुझे पता है कि आज जो खिलाड़ी मैदान पर उतरे हैं वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। ”
उन्होंने आगे कहा – ” उम्मीद करते हैं कि हम सीरीज की अच्छी शुरुआत करेंगे और बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले इस मैच को जीतने का प्रयास करेंगे और नए साल में लय के साथ जाएंगे। ”
अपनी हेल्थ को लेकर वार्नर बोले – ” उम्मीद करता हूं कि मैं अधिक तेजी से दौड़ पाऊंगा। अभी 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ पा रहा हूं इसलिए मुझे अगले हफ्ते तक इसे 26 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंचाने की दिशा में काम करना है। ”