1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. विवेकानंद जयंती पर हुए कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने की शिरकत।

विवेकानंद जयंती पर हुए कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने की शिरकत।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विवेकानंद जयंती पर हुए कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने की शिरकत।

ऋषिकेश एम्स की ओर से विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय के सदस्य शत्रुदर प्रताप सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहें , वहीं चिकित्सा क्षेत्र में सर्वोपरि सेवा दे रहे चिकित्सकों को राज्यपाल व केंद्रीय मंत्रालय के सदस्य शत्रुदर प्रताप सिंह के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय के सदस्य शत्रुदर प्रताप सिंह ने बताया कि विवेकानंद अपने आप में एक महान विभूति रहे , भारत देश जब बुरी स्थिति से गुजर रहा था तो विवेकानंद जैसे महान युवा ने जन्म लिया व भारत की परिकल्पना को सजाते हुए आगे बढ़े और भारत को एक हिम्मतवाली देश के रूप में निखारने का काम विवेकानंद द्वारा ही किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि विवेकानंद के विचारों पर हमारे पूरे देश व देश के युवाओं को चलना चाहिए । जिससे कि हमारा देश विकास की ओर अग्रसर हो सके।

वहीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने शब्दों में संदेश दिया कि सभी युवा शक्ति अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान कर देश की तरक्की में भागीदारी निभाए । वहीं राज्यपाल ने बताया कि उत्तराखंड के कई दुर्गम इलाके ऐसे हैं जहां शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था अच्छी नहीं है उन स्थानों पर अपने क्षेत्र की बेहतर सेवा देकर विवेकानंद के संदेश को साकार करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...