1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मैदान पर बल्ला फेंकने के लिए गेल पर लगा जुर्माना

मैदान पर बल्ला फेंकने के लिए गेल पर लगा जुर्माना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मैदान पर बल्ला फेंकने के लिए गेल पर लगा जुर्माना

आईपीएल के 13वें संस्करण का 50वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबु धाबी में खेला गया। जिसमें यूनिवर्स बॉस के नाम से प्रख्यात और आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के धांसू बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज करा जिसकी बराबरी करना बोलने जितना आसान नहीं है।

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने गेल को 99 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। लीग में अपना 7वां शतक लगाने से चूकने के बाद गेल झुंझला गए और गुस्से में उन्होंने बीच मैदान में बल्ला फेंक दिया। इसके लिए उन्हें दोषी पाया गया। उनको आइपीएल के आचार संहिता की धारा 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन्होंने मैच रेफरी द्वारा सुनाई गई सजा को स्वीकार कर लिया।

राजस्थान के खिलाफ क्रिस गेल ने 99 की पारी खेली। क्रिस गेल 63 बॉल पर 99 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए। अपनी इस 99 रनों की पारी में गेल ने छह चौके और आठ छक्के लगाए।

99 रनों के स्कोर पर गेल पारी के आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला जमीन पर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने जोफ्रा आर्चर से हाथ भी मिलाया।

पंजाब ने गेल की शानदार पारी के दम पर चार विकेट पर 185 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान ने साथ विकेट से जीत दर्ज कर ली

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...