1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. गेल ने किया कमाल सिर्फ छक्कों व चौकों की मदद से बनाए 10,000 रन, बदल दि पंजाब की किस्मत

गेल ने किया कमाल सिर्फ छक्कों व चौकों की मदद से बनाए 10,000 रन, बदल दि पंजाब की किस्मत

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल ने आइपीएल सीजन 2020 के अपने पहले ही मैच में एक ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। क्रिस गेल को टी20 क्रिकेट का बॉस ऐसे ही नहीं कहा जाता। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है और उनके आंकड़े भी इस बात को साबित करते हैं कि गेल जैसा कोई नहीं है।

Image

वह टी-20 क्रिकेट में 41 साल के क्रिस गेल ने आइपीएल के 13वें सीजन  में  चौकों और छक्कों की मदद से 10000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। लेकिन अब उनके रनों की पूरी संख्या 13,349 तक पहुंच चुकी है। पर अब उन्होंने एक नया कमाल ये किया है कि उन्होंने सिर्फ छक्कों व चौकों के सहारे ही अपने रनों की संख्या को 10,000 पहुंचा दिया है।

Image

गेल ने अपनी पारी में 5 छक्के व एक चौके की मदद से 45 गेंदों पर 53 रन की पारी खेलते हुई टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। गेल ने अलग अंदाज में बल्लेबाजी की और 5 छक्के जड़े। अपनी इस पारी में लगाए 5 छक्कों के बाद क्रिस गेल के नाम ख़ास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

Image

अब तक की बात करें तो क्रिस गेल ने कुल 405 टी20 मैच अपने क्रिकेट करियर में खेले हैं। इसमें उन्होंने कुल 983 छक्के व 1027 चौके लगाए हैं। यानी सिर्फ छक्कों से उनके रन 5,898 हो जाते हैं और चौकों से उनके रन 4,108 हैं। इन दोनों को जोड़कर उनके रनों की संख्या 10,006 हो जाती है। यानी अब तक 13,349 में से उन्होंने 10,006 रन सिर्फ चौकों व छक्कों से ही बनाए हैं और बाकी के 3343 रन उन्होंने अन्य माध्यम जैसे कि सिंगल, डबल या फिर तीन रनों के जरिए हासिल किए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...