1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारतीय फील्डरों पर जमकर बरसे गावस्कर, पढ़िए

भारतीय फील्डरों पर जमकर बरसे गावस्कर, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय फील्डरों पर जमकर बरसे गावस्कर, पढ़िए

भले ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 192 रनों पर रोक दिया हो लेकिन भारतीय फील्डर्स ने बेहद ही बेकार फील्डिंग का नजारा पेश किया।

पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले पृथ्वी शॉ ने फील्डिंग में भी कुछ ख़ास नहीं किया मैच के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान भी उन्होंने एक बड़ी गलती की। उन्होंने मार्नस लाबुशेन का कैच छोड़ दिया।

जसप्रीत बुमराह की एक शॉर्ट पिच गेंद पर मार्नस लाबुशेन ने पुल करने की कोशिश की। वह गेंद को सही तरह से टाइम नहीं कर पाए और गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया लेकिन स्क्वायर लेग पर खड़े पृथ्वी ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया। उस समय मार्नस लाबुशेन 21 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

इससे पहले बुमराह ने मोहम्मद शमी की गेंद पर मार्नस लाबुशेन का कैच छोड़ा था। और तो और कुछ समय बाद मयंक अग्रवाल ने भी एक साथ छोड़ा। इसी को देखकर सुनील गावस्कर भड़क गए।

गावसकर ने कहा – ” मैं इस फील्डिंग को देखकर सिर्फ यही कह सकता हूं कि भारतीय खिलाड़ी क्रिसमस के मूड में हैं। वह अपने क्रिसमस गिफ्ट एक सप्ताह पहले दे रहे हैं। “

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...