1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मदद के लिए गांगुली ने किया हजारों लोगों के भोजन का इंतजाम

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मदद के लिए गांगुली ने किया हजारों लोगों के भोजन का इंतजाम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मदद के लिए गांगुली ने किया हजारों लोगों के भोजन का इंतजाम

भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए फिलहाल 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इस बीच खेल जगत की तमाम हस्तियां कोरोना के खिलाफ जंग में मदद के लिए आगे बढकर आए है।

कोई पैसे देकर तो कोई खाना व जरुरत की चीजे देकर लोगों की मदद कर रहें है। इसी बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस्कॉन के कोलकाता केंद्र की मदद करके करीब 20000 लोगों के भोजन के इंतजाम में मदद की। मास्क और दस्ताने पहनकर भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान ने इस्कॉन आकर मदद का वादा किया।

जिसके बाद इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता और उपाध्यक्ष राधारमन दास ने कहा, हम रोज दस हजार लोगों का खाना बना रहे थे। सौरव दा ने हमारी मदद की है और अब हम रोज 20000 लोगों को खाना दे रहे हैं।

बता दे, इससे पहले गांगुली ने रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ में 20000 किलो चावल दिए थे। दास ने कहा, मैं दादा का बड़ा प्रशंसक हूं और क्रिकेट के मैदान पर उनकी कई पारियां देखी है। यहां भूखों को भोजन कराने की उनकी यह पारी सर्वश्रेष्ठ है। हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...